Home > Crime > जमशेदपुर के नए एसएसपी कौशल किशोर ने प्रभात कुमार से लिया चार्ज, बोले-जमशेदपुर को बनाएंगे नशा मुक्त

जमशेदपुर के नए एसएसपी कौशल किशोर ने प्रभात कुमार से लिया चार्ज, बोले-जमशेदपुर को बनाएंगे नशा मुक्त

जमशेदपुर : जमशेदपुर के नए एसएसपी कौशल किशोर ने रविवार को साकची स्थित एसएसपी ऑफिस में चार्ज ले लिया है। उन्होंने वर्तमान एसएसपी प्रभात कुमार से चार्ज लिया। पदभार ग्रहण करने के बाद एसएसपी कौशल किशोर ने कहा कि अपराध को खत्म करना और जमशेदपुर को नशा मुक्त बनाना उनकी प्राथमिकता में है। उन्होंने कहा कि शिकायत लेकर लोग थाने पहुंचे और उनके पास तक भी आएं यही वह चाहते हैं। लोग शिकायत लेकर पुलिस तक पहुंचने में हिचकिचाएं नहीं। नए एसएसपी कौशल किशोर एसएसपी ऑफिस पहुंचे तो निवर्तमान एसएसपी प्रभात कुमार ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर सिटी एसपी के विजय शंकर के अलावा कई थानों के थाना प्रभारी भी मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें – जिले में 10 नए लोग मिले डेंगू पॉजिटिव, साकची में डीसी ऑफिस से दी गई जानकारी

You may also like
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार

Leave a Reply