Home > Crime > हत्या के प्रयास के आरोपी के ओल्ड सीताराम डेरा स्थित घर सिदगोड़ा पुलिस ने चिपकाया इश्तहार, 30 सितंबर तक कोर्ट में हाजिर नहीं होने पर होगी कुर्की

हत्या के प्रयास के आरोपी के ओल्ड सीताराम डेरा स्थित घर सिदगोड़ा पुलिस ने चिपकाया इश्तहार, 30 सितंबर तक कोर्ट में हाजिर नहीं होने पर होगी कुर्की

जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना पुलिस ने ओल्ड सीताराम डेरा में बिरसा मंदिर के पास रहने वाले हत्या के प्रयास की घटना के आरोपी कार्तिक मुंडा के घर इश्तिहार चिपकाया है। शनिवार को कार्तिक मुंडा के घर के सामने डुगडुगी बजाकर इश्तिहार चिपकाया गया। सिदगोड़ा थाना पुलिस ने बताया कि अगर कार्तिक मुंडा 30 सितंबर तक कोर्ट में हाजिर नहीं होता तो उसके खिलाफ कुर्की वारंट निकाला जाएगा और फिर उसके घर की कुर्की की जाएगी। पुलिस ने बताया कि कार्तिक मुंडा इस केस में फरार चल रहा है। इसी पर उसके खिलाफ इश्तिहार निकला गया है। पुलिस ने बताया कि साल 2017 में कार्तिक मुंडा ने गैंगस्टर अखिलेश सिंह के पिता चंद्रगुप्त सिंह पर फायरिंग की थी।

इसे भी पढ़ें – मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 12 सितंबर को आएंगे चाकुलिया, जिले के पदाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत

Leave a Reply