Home > Jamshedpur > बिरसानगर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन रहे फ्लैट निर्माण में अनियमितता का आरोप लगा लोगों ने किया हंगामा, डीसी से शिकायत

बिरसानगर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन रहे फ्लैट निर्माण में अनियमितता का आरोप लगा लोगों ने किया हंगामा, डीसी से शिकायत

जमशेदपुर : बिरसानगर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत फ्लैट का निर्माण चल रहा है। इलाके के लोगों ने भाजपा नेता कुणाल षाड़ंगी के नेतृत्व में रविवार को निर्माण स्थल पर जमकर हंगामा किया। इस मौके पर भाजपा नेता अंकित आनंद भी मौजूद थे। लोगों का आरोप है कि ठेकेदार निर्माण में अनियमित बरत रहा है। बिना प्लास्टर किए ही पुट्टी चढ़ाई जा रही है। इसे लेकर इलाके के लोगों ने डीसी मंजूनाथ भजंत्री से मामले की शिकायत की है और जांच कर ठेकेदार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इलाके के लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य में खराब क्वालिटी के ईंटों का प्रयोग भी हो रहा है। ठेकेदार का कहना है कि जुडको के निर्देश पर बिना प्लास्टर के पुट्टी की जा रही है। लोगों की मांग है कि इसकी जांच कर कार्रवाई की जाए।
इसे भी पढ़ें – हाई कोर्ट में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ने बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी जलापूर्ति के फिल्टर प्लांट का निर्माण शुरू होने की दी थी गलत जानकारी, अब बताया सोमवार से शुरू होगा निर्माण कार्य

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply