Home > Jamshedpur > चंद्रयान-3 मिशन के सफल होने पर मानगो में ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट ने मनाया जश्न, दी एक दूसरे को मुबारकबाद

चंद्रयान-3 मिशन के सफल होने पर मानगो में ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट ने मनाया जश्न, दी एक दूसरे को मुबारकबाद

जमशेदपुर : चंद्रयान-3 मिशन के सफल होने पर मानगो में ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट ने जश्न मनाया। ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट के मुख्तार आलम खान ने बताया कि चंद्रयान 3 के लैंडर विक्रम ने चांद की सतह पर सफल सॉफ्ट लैंडिंग कर दी है। इस खबर से पूरा देश खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा है। इसी को लेकर मानगो में ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट के सदस्यों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई और मुबारकबाद दी। मुख्तार अहमद खान ने बताया कि ट्रस्ट के सभी सदस्य चंद्रयान तीन मिशन कामयाब होने के लिए दुआ कर रहे थे। इस अवसर पर ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष मतीन उल हक अंसारी के अलावा सैयद आसिफ अख्तर, शाहिद परवेज, हाजी फिरोज असलम, फिरोज आलम, साजिद अख्तर, नादिर खान आदि मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें – डिमना स्थित एमजीएम अस्पताल में सर्जरी पीजी में नामांकन होने पर सिटी एसपी ने डॉक्टर जहांजेब को दी बधाई

You may also like
Jamshedpur Crime : सिदगोड़ा व टेल्को में चोरी व छिनताई को अंजाम देने वाले सात बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार+ VDO
Jamshedpur Bakreed : जमशेदपुर में अकीदत के साथ मनाई गई ईद-ए-कुर्बान, नमाज के बाद की गई अमन-चैन की दुआ+VDO
Jamshedpur Bakreed News : बकरीद पर ड्रोन से होगी शहर निगरानी, तैनात रहेंगे मजिस्ट्रेट
Jharkhand Governor : रानी ठाकुर को आरका जैन यूनिवर्सिटी में राज्यपाल ने PHD की उपाधि से नवाजा

Leave a Reply

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!