Home > Finance > साकची में डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने की राजस्व वसूली की समीक्षा, माप तौल के निरीक्षक के गैरहाजिर रहने पर शोकाज

साकची में डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने की राजस्व वसूली की समीक्षा, माप तौल के निरीक्षक के गैरहाजिर रहने पर शोकाज

जमशेदपुर : साकची में मंगलवार को डीसी ऑफिस में डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने राजस्व वसूली से संबंधित समीक्षा बैठक की। इस बैठक में माप तौल विभाग के निरीक्षक गैरहाजिर रहे। इस पर डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने उन्हें शो काज कर दिया है। उनसे जवाब तलब किया गया है कि वह बैठक से क्यों गायब रहे। उनका जवाब आने के बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बैठक में डीसी ने सभी विभागों के अध्यक्ष को राजस्व वसूली बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। राजस्व संग्रहण के सालाना लक्ष्य के विरुद्ध अब तक 4 महीनों में राज्य कर के शहरी अंचल ने 26%, जमशेदपुर अंचल ने 32%, सिंहभूम अंचल ने 28%, आदित्यपुर अंचल ने 27%, उत्पाद विभाग ने 29%, खनन विभाग ने 7% और कृषि विभाग ने 54% राजस्व वसूली की है। जबकि, नगर निकायों में जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति ने लक्ष्य का 24%, मानगो नगर निगम ने 55 प्रतिशत, जुगसलाई नगर परिषद ने 59 प्रतिशत और चाकुलिया नगर पंचायत ने 47% राजस्व वसूली की है। विद्युत प्रमंडल जमशेदपुर ने लक्ष्य का 47% और विद्युत प्रमंडल मानगो ने लक्ष्य का 42% राजस्व वसूली की है। वहीं विद्युत प्रमंडल घाटशिला लक्ष्य का महज 40 प्रतिशत राजस्व वसूली कर सका है। बैठक में एसडीओ पीयूष कुमार सिन्हा, एडीएम जयदीप तिग्गा, जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के विशेष अधिकारी संजय कुमार, डीसीएलआर रविंद्र गागराई, मानगो नगर निगम के कार्यपालक अधिकारी सुरेश यादव आदि मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें – डेंगू का प्रकोप कम करने के लिए साकची स्थित डीसी ऑफिस से डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने डेंगू चिकनगुनिया जागरूकता वाहन किया रवाना

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत