Home > Jamshedpur > डीडीसी ने की आईटीडीए की समीक्षा बैठक, सभी प्रखंडों को 10 व्यक्तिगत व एक सामुदायिक वन पट्टा लाभुक चिन्हित करने का निर्देश

डीडीसी ने की आईटीडीए की समीक्षा बैठक, सभी प्रखंडों को 10 व्यक्तिगत व एक सामुदायिक वन पट्टा लाभुक चिन्हित करने का निर्देश

डीसी मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर शुक्रवार को डीडीसी मनीष कुमार ने आईटीडीए की बैठक की। मनीष कुमार आईटीडीए के परियोजना निदेशक भी हैं। उन्होंने बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी प्रखंड 10 व्यक्तिगत व एक सामुदायिक वन पट्टा के लाभुकों को चिन्हित करें। बैठक में जिला कल्याण अधिकारी राजेश पांडे मौजूद थे। जबकि, अन्य प्रखंड विकास अधिकारी, अंचल अधिकारी, एनआरईपी के कार्यपालक अभियंता, भवन निर्माण विभाग के सहायक अभियंता व कनीय अभियंता वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक से जुड़े। बैठक में बिरसा आवास योजना की समीक्षा की गई। साल 2020 से साल 2023 तक कुल 54 आवास लंबित हैं। उनके गुणवत्तापूर्ण निर्माण पर बल दिया गया। ‌धुमकुड़िया भवन निर्माण और सरना स्थल की घेराबंदी के काम की भी समीक्षा की गई।

You may also like
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा

Leave a Reply