Home > Jamshedpur > उलियान में शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, बोले- भाजपा कार्यकाल में झारखंड का हुआ नुकसान

उलियान में शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, बोले- भाजपा कार्यकाल में झारखंड का हुआ नुकसान

जमशेदपुर : मंगलवार को जमशेदपुर में वीर शहीद निर्मल महतो का शहादत दिवस मनाया गया। इसे लेकर उलियान में मुख्य कार्यक्रम आयोजित हुआ और इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उलियान में शहीद निर्मल महतो के शहादत स्थल पर गए और शहीद निर्मल महतो को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड में भाजपा कार्यकाल में प्रदेश का काफी नुकसान हुआ। प्रदेश काफी पीछे चला गया। कोई भूख से मर रहा था तो कोई बेरोजगारी के चलते फांसी लगा रहा था। लेकिन, झामुमो सरकार बनने के बाद जनता को उम्मीद की किरण नजर आई है। अब माहौल बदला है। जनता का पैसा जनता की भलाई पर खर्च हो रहा है। कल्याणकारी योजनाएं भी शुरू हुई हैं।
इसे भी पढ़ें – ऑल इंडिया माइनॉरिटी सोशल वेलफेयर फ्रंट ने मनाया वीर शहीद निर्मल महतो का शहादत दिवस, बिष्टुपुर में किया माल्यार्पण