Home > Jamshedpur > ऑल इंडिया माइनॉरिटी सोशल वेलफेयर फ्रंट ने मनाया वीर शहीद निर्मल महतो का शहादत दिवस, बिष्टुपुर में किया माल्यार्पण

ऑल इंडिया माइनॉरिटी सोशल वेलफेयर फ्रंट ने मनाया वीर शहीद निर्मल महतो का शहादत दिवस, बिष्टुपुर में किया माल्यार्पण

जमशेदपुर : ऑल इंडिया माइनॉरिटी सोशल वेलफेयर फ्रंट ने मंगलवार को वीर शहीद निर्मल महतो का शहादत दिवस मनाया। इस मौके पर फ्रंट के केंद्रीय महासचिव झामुमो नेता बाबर खान के अलावा सरफराज हुसैन, फिरोज खान, इम्तियाज़ अली, शफीक अंसारी, शेख अब्दुल्ला, मुजाहिद हुसैन, सतपाल सिंह, सतीश सिंह, जेम्स डेविड, जलालुद्दीन, जुनैद अंसारी, शकील हुसैन, रहमत अली आदि मौजूद थे। सभी ने बिष्टुपुर में वीर शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर बाबर खान ने कहा कि निर्मल दा की कुर्बानी के नतीजे में झारखंड सरकार का गठन हुआ है। लेकिन, आज भी निर्मल दा का सपना साकार नहीं हुआ। झारखंड राज्य मिला लेकिन झारखंडियों को अधिकार नहीं मिला। आज फिर एक उलगुलान की जरूरत है।

You may also like
Ranchi Market: छह भारतीय समुदायों की दुल्हनों के लिए ‘रिवाह बाए तनिष्क’ ने लॉन्च किया ‘वेडिंग सिग्नेचर्स’ कलेक्शन
Jamshedpur Electronics : क्रोमा में आईफोन 18 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू, 12 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस
प्रिंस खान के भाई बंटी का धनबाद में पैदल मार्च, पूछताछ में खुले गिरोह के नए राज+VDO
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप