Home > Jamshedpur > कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी के भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी पर दिए बयान से आदिवासी नाराज, साकची में जलाया पुतला

कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी के भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी पर दिए बयान से आदिवासी नाराज, साकची में जलाया पुतला

जमशेदपुर : कांग्रेस के विधायक इरफान अंसारी ने विधानसभा में मानसून सत्र के दौरान बोलते हुए कहा था कि आदिवासी कैसे इतना तेज हो गया। उन्होंने यह टिप्पणी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को लेकर की थी। इससे आदिवासी समुदाय में नाराजगी है। साकची में भाजपा कार्यालय के सामने भाजपा के अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने शुक्रवार को विधायक इरफान अंसारी का पुतला फूंका। इस मौके पर आदिवासी नेताओं ने कहा कि विधायक इरफान अंसारी पर एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज होना चाहिए। इरफान अंसारी को जेल भेजा जाना चाहिए। उन्होंने आदिवासी समुदाय का अपमान किया है।

इसे भी पढ़ें – मोदी सरनेम मामले में राहुल गांधी की सजा पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक लगाए जाने के बाद बिष्टुपुर में कांग्रेसियों ने मनाया जश्न, बांटे लड्डू

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत