Home > Crime > बारीडीह के मिथिला कॉलोनी में सीलिंग के बावजूद नक्शा विचलन कर खुलेआम बनाई जा रही 6 मंजिला इमारत, JNAC के अधिकारी मौन

बारीडीह के मिथिला कॉलोनी में सीलिंग के बावजूद नक्शा विचलन कर खुलेआम बनाई जा रही 6 मंजिला इमारत, JNAC के अधिकारी मौन

जमशेदपुर : बारीडीह में मिथिला कॉलोनी में रोड नंबर 1 में श्री राम टावर नाम की इमारत नक्शा विचलन कर खुलेआम बनाई जा रही है। इस इमारत का छज्जा सड़क पर दूर तक निकला हुआ है। इमारत की छठी मंजिल पर काम चल रहा है। नक्शा विचलन को लेकर जेएनएसी ने इस इमारत को सील कर दिया था। सीलिंग की कार्रवाई के बाद कुछ दिनों तक तो निर्माण कार्य ठप रहा। लेकिन अब इसमें फिर काम शुरू कर दिया गया है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि कई बार जेएनएसी के अधिकारियों से शिकायत की गई। इस नक्शा विचलन वाली इमारत में फिर काम शुरू हो गया है। लेकिन जेएनएसी के अधिकारी मौन साधे हुए हैं। पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष बबलू झा ने बुधवार को इसके खिलाफ आवाज उठाई हो। उन्होंने मामले की शिकायत आला अधिकारियों से की है। बबलू झा का कहना है कि आखिर क्या बात है कि जेएनएसी इमारत का निर्माण कराने वाले के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है। अब तक न तो इस मामले में कोई जुर्माना किया गया है और ना ही एफआईआर दर्ज कराई गई है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर क्या बात है कि जेएनएसी इस अवैध निर्माण पर रोक लगाने में नाकाम रही है। उनका कहना है कि इमारत का बिजली पानी का कनेक्शन अब तक क्यों नहीं काटा गया।
इसे भी पढ़ें – टेल्को थाना पुलिस ने गांजा के साथ 4 बदमाशों को किया गिरफ्तार, चोरी की घटना का भी हुआ खुलासा

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत

Leave a Reply