Home > Crime > गोलमुरी थाना क्षेत्र के लोहार लाइन में संपत्ति विवाद में एक वृद्धा सुरेंद्र कौर सिद्धू को मारपीट कर किया गया जख्मी, एमजीएम अस्पताल में भर्ती

गोलमुरी थाना क्षेत्र के लोहार लाइन में संपत्ति विवाद में एक वृद्धा सुरेंद्र कौर सिद्धू को मारपीट कर किया गया जख्मी, एमजीएम अस्पताल में भर्ती

जमशेदपुर : गोलमुरी थाना क्षेत्र के लोहार लाइन में शुक्रवार को संपत्ति विवाद में एक वृद्धा सुरेंद्र कौर सिद्धू को मारपीट कर जख्मी कर दिया गया है। सुरिंदर कौर सिद्धू ने बताया कि उनके बड़े बेटे बहू और अन्य लोगों ने उनको मारा पीटा है। यह लोग उनकी जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। उन लोगों का कहना है कि वह यहां राम मंदिर बनाएंगे। सुरेंद्र कौर सिद्धू अपने छोटे बेटे के साथ रहती हैं। उन्होंने बताया कि उनका छोटा बेटा घर में नहीं था। तभी इन लोगों ने हमला कर मारपीट की। सुरेंद्र कौर सिद्धू के सर में चोट लगी है। उन्होंने बताया कि उन्होंने पुलिस को सूचना दी थी। लेकिन, पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
इसे भी पढ़ें – पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक ने साकची के डीसी ऑफिस पर प्रदर्शन कर उठाई मणिपुर सरकार को बर्खास्त करने की मांग

You may also like
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी

Leave a Reply