Home > Crime > 4 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने रांची के युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल

4 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने रांची के युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल

जमशेदपुर : जमशेदपुर के न्यू बाराद्वारी निवासी विभा घोष के बेटे से 4 लाख रुपए की ठगी कर ली गई थी। इस मामले में पुलिस ने मंगलवार को रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के कुम्हार टोली के रहने वाले रंजीत कुमार प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में सीतारामडेरा थाने में 21 जनवरी साल 2021 को प्राथमिकी दर्ज की थी। यह प्राथमिकी कोर्ट के आदेश के अनुसार दर्ज हुई थी। इस मामले में पुलिस ने रंजीत को गिरफ्तार किया है और जेल भेजा है। इस मामले में दो अन्य आरोपी सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के कुंम्हारपाड़ा की रहने वाली पिंकी मुंडा और कोकर के इंडस्ट्रियल एरिया की रहने वाली राखी सरकार भी आरोपी हैं। इन लोगों ने विभा घोष के बेटे से 10 लाख रुपए उधार लिया था। इसमें से 4 लाख रुपए की धोखाधड़ी कर ली गई थी।
इसे भी पढ़ें – सिदगोड़ा में मोहर्रम को लेकर जिला प्रशासन ने की शांति समिति की बैठक, साकची नहीं जाएंगे मानगो के अखाड़ा जुलूस

You may also like
Ranchi Market: छह भारतीय समुदायों की दुल्हनों के लिए ‘रिवाह बाए तनिष्क’ ने लॉन्च किया ‘वेडिंग सिग्नेचर्स’ कलेक्शन
Jamshedpur Electronics : क्रोमा में आईफोन 18 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू, 12 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस
प्रिंस खान के भाई बंटी का धनबाद में पैदल मार्च, पूछताछ में खुले गिरोह के नए राज+VDO
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप