Home > Health > साकची के एमजीएम अस्पताल में दवा के अभाव में सर्पदंश के मरीज ने तोड़ा दम, हुआ हंगामा

साकची के एमजीएम अस्पताल में दवा के अभाव में सर्पदंश के मरीज ने तोड़ा दम, हुआ हंगामा

जमशेदपुर : साकची के एमजीएम अस्पताल में दवा के अभाव में सर्पदंश के मरीज बिरंचि महतो ने दम तोड़ दिया है। जबकि, उनकी पत्नी अंजना महतो का इलाज अभी चल रहा है। बिरंचि महतो के पुत्र ने बताया कि बिरंचि महतो और उनकी पत्नी अंजना महतो को सांप ने काट लिया था। इसके बाद उन्हें एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बिरंचि महतो को कुछ दवा डॉक्टर ने दे दी और उनके बेटे से बाकी दवा बाहर से लाने को कहा। बाहर मेडिकल स्टोर बंद था। इसलिए बेटा दवा नहीं ला सका और बिरंचि महतो की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि एमजीएम अस्पताल के डॉक्टरों की लापरवाही से बिरंचि महतो की मौत हुई है। परिजन जांच की मांग कर रहे हैं।

You may also like
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी