Home > Crime > आजाद नगर थाना क्षेत्र के बावनगोड़ा चौक पर काम के लिए निकले मजदूर को मार दिया चाकू, अस्पताल में भर्ती

आजाद नगर थाना क्षेत्र के बावनगोड़ा चौक पर काम के लिए निकले मजदूर को मार दिया चाकू, अस्पताल में भर्ती

जमशेदपुर : आजाद नगर थाना क्षेत्र के बावनगोड़ा चौक के पास एक मजदूर संजय सिंह को एक युवक ने चाकू मार दिया। संजय सिंह तमोलिया का रहने वाला है और मजदूरी की तलाश में बावनगोड़ा आया था। यहां उस पर चाकू से हमला किया गया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल मजदूर को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। अभी तक यह नहीं पता चल पाया है कि घटना के पीछे क्या कारण है। पुलिस आरोपी युवक का पता लगाने में जुटी है।

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत

Leave a Reply