Home > Crime > साकची थाना क्षेत्र के शीतला माता मंदिर के पास मानगो की महिला से पर्स की छिनतई का प्रयास, दो आरोपी महिलाओं की पिटाई

साकची थाना क्षेत्र के शीतला माता मंदिर के पास मानगो की महिला से पर्स की छिनतई का प्रयास, दो आरोपी महिलाओं की पिटाई

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : साकची थाना क्षेत्र के शीतला माता मंदिर के पास मानगो की एक महिला से पर्स छीनने की कोशिश हुई। बताते हैं कि पर्स छीन कर दो महिलाएं भाग रही थीं। शोर मचाने पर लोगों ने दोनों को पकड़ लिया और पर्स चेक किया गया। तो उसमें 4500 रुपए थे। महिला का कहना था कि इसमें ₹5000 थे। ₹500 दोनों महिलाओं ने निकाल लिए हैं। इस पर पीड़िता ने दोनों महिलाओं की पिटाई कर दी। इस दौरान घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने दोनों आरोपी महिलाओं को पकड़ लिया है। उनसे पूछताछ कर रही है।
इसे भी पढ़ें – साकची में डीसी विजया जाधव ने की अपील, सभी किसान खाद खरीद में डीबीटी का लाभ लेने के लिए आधार कार्ड और मोबाइल लेकर जाएं

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत