Home > Crime > एमजीएम थाना क्षेत्र में पलाश बनी में गैरेज से इनवर्टर की बैटरी चोरी

एमजीएम थाना क्षेत्र में पलाश बनी में गैरेज से इनवर्टर की बैटरी चोरी

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : एमजीएम थाना क्षेत्र के पलाश बनी में गैरेज से इनवर्टर की बैटरी चोरी हो गई है। एआर लॉजिस्टिक के गैरेज से बैटरी की चोरी हुई है। इस मामले में पुलिस ने गोविंदपुर के घोड़ाबांधा के रहने वाले एआर लॉजिस्टिक के मालिक राजेश कुमार सिंह के आवेदन पर अज्ञात चोर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस शनिवार को मामले की जांच में जुट गई है। दूसरी तरफ, जुगसलाई पुलिस ने किशोरी का अपहरण करने वाले गरीब नवाज कॉलोनी के रहने वाले युवक सद्दाम को गिरफ्तार कर लिया है। सद्दाम को गिरफ्तार कर पुलिस ने अपहृत किशोरी को बरामद कर लिया है। सद्दाम को जेल भेज दिया गया है। दूसरी तरफ, एमजीएम थाना क्षेत्र में बिजली विभाग के एसडीओ अंबर तुषार कच्छप ने छापामारी की। छापामारी में 7 बिजली चोर पकड़े गए हैं। जो बिजली चोर पकड़े गए हैं उनमें शांति अपार्टमेंट का रहने वाला रमेश प्रसाद, हिल व्यू कॉलोनी शांति अपार्टमेंट की रहने वाली लक्ष्मी देवी, तुरिया बेड़ा का योगेंद्र प्रसाद, अभय नारायण मनोज कुमार और बालिगुमा के गायत्री होम में डुप्लेक्स का रहने वाला रामेश्वर कुमार सिंह शामिल है। इन सभी के खिलाफ एमजीएम थाना में गुरुवार शनिवार को बिजली चोरी के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
इसे भी पढ़ें – एमजीएम थाना क्षेत्र के बड़ाबांकी पुल के नीचे गोलमुरी के केबल टाउन के युवक की हत्या, मिली लाश

You may also like
Ranchi Market: छह भारतीय समुदायों की दुल्हनों के लिए ‘रिवाह बाए तनिष्क’ ने लॉन्च किया ‘वेडिंग सिग्नेचर्स’ कलेक्शन
Jamshedpur Electronics : क्रोमा में आईफोन 18 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू, 12 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस
प्रिंस खान के भाई बंटी का धनबाद में पैदल मार्च, पूछताछ में खुले गिरोह के नए राज+VDO
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप

Leave a Reply