Home > India > फ्रांस के नेशनल डे समारोह में भाग लेने पीएम नरेंद्र मोदी शाम 4:00 बजे पहुंचेंगे पेरिस, पंजाब रेजीमेंट करेगी परेड

फ्रांस के नेशनल डे समारोह में भाग लेने पीएम नरेंद्र मोदी शाम 4:00 बजे पहुंचेंगे पेरिस, पंजाब रेजीमेंट करेगी परेड

न्यूज़ बी रिपोर्टर, नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस में 14 जुलाई को आयोजित बैस्टील डे पर आयोजित समारोह में शामिल होने गुरुवार को फ्रांस के लिए रवाना हो गए हैं। वह भारतीय समय के अनुसार शाम 4:00 बजे पेरिस पहुंच जाएंगे। पेरिस के ओरली हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बैस्टील दिवस पर आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि हैं। भारतीय समय के अनुसार शाम 7:30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीनेट पहुंचेंगे और सीनेट के अध्यक्ष गेरार्ड लांचर से उनकी मुलाकात होगी। भारतीय समय के अनुसार रात लगभग 8:45 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस की प्रधानमंत्री एलिजाबेथ बोर्ड से मिलेंगे। भारतीय समय के अनुसार रात करीब 11:00 बजे प्रतिष्ठित ला सीन म्यूजिकल में भारतीय समुदाय के लोगों को एक कार्यक्रम में वह संबोधित करेंगे। इसके बाद भारतीय समय के अनुसार 12:30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के राष्ट्रपति मैनुअल माइक्रोन द्वारा आयोजित रात्रि भोज के लिए एलिसी पैलेस पहुंचेंगे।
फ्रांस और भारत की दोस्ती नए मुकाम पर
फ्रांस में भारत के राजदूत जावेद अशरफ ने कहा है कि देश में रफाल उड़ रहे हैं। यह बेहद महत्वपूर्ण नहीं है। बल्कि उससे ज्यादा अहम यह है कि भारत और फ्रांस के बीच विश्वास बढ़ा है। फ्रांस में बैस्टील दिवस समारोह में होने वाली परेड से यह संदेश सभी के बीच जाएगा कि रक्षा के दे क्षेत्र में भी भारत और फ्रांस एक घनिष्ठ मित्र हैं। हमारे सैनिक संबंध अपने मूल्यों की रक्षा के लिए तैयार हैं।
परेड में शामिल होगी पंजाब रेजीमेंट
बैस्टील दिवस पर परेड में शामिल होने के लिए भारत की पंजाब रेजीमेंट फ्रांस में है। पंजाब रेजीमेंट ने पहले विश्व युद्ध में भाग लिया था और 408 सैनिकों ने बलिदान दिया था। यह भारत के लिए गौरव का क्षण है, जब विदेशी धरती पर उनकी कोई रेजीमेंट परेड करेगी।
फ्रांस के 163 कब्रिस्तान में दफन हैं 9000 भारतीय सैनिक फ्रांस में 163 ऐसे कब्रिस्तान हैं, जहां 9000 भारतीय सैनिक दफन है। गौरतलब है कि रक्षा के क्षेत्र में फ्रांस और भारत के संबंध बेहद अच्छे हैं। दोनों देश अंतरिक्ष यात्रा में भी साथ रहे हैं। साल 2014 के बाद से भारत और फ्रांस के आर्थिक संबंध तेजी से आगे बढ़े हैं। फ्रांस की बड़ी-बड़ी कंपनियां भारत में मौजूद हैं। फ्रांस में भारत को एक्सपोर्ट हब के रूप में देखा जा रहा है।
इसे भी पढ़ें – टाटा मोटर्स पहुंचे फैक्ट्री इंस्पेक्टर, दुर्घटना में टाटा मोटर्स कर्मी की मौत के मामले की हुई जांच

You may also like
Jamshedpur Crime : सिदगोड़ा व टेल्को में चोरी व छिनताई को अंजाम देने वाले सात बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार+ VDO
Jamshedpur Bakreed : जमशेदपुर में अकीदत के साथ मनाई गई ईद-ए-कुर्बान, नमाज के बाद की गई अमन-चैन की दुआ+VDO
Jamshedpur Bakreed News : बकरीद पर ड्रोन से होगी शहर निगरानी, तैनात रहेंगे मजिस्ट्रेट
Jharkhand Governor : रानी ठाकुर को आरका जैन यूनिवर्सिटी में राज्यपाल ने PHD की उपाधि से नवाजा

Leave a Reply

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!