Home > Crime > गोविंदपुर के प्रकाश नगर के रहने वाले दुकानदार से बारीडीह में मांगी गई ₹100000 की रंगदारी, प्राथमिकी दर्ज

गोविंदपुर के प्रकाश नगर के रहने वाले दुकानदार से बारीडीह में मांगी गई ₹100000 की रंगदारी, प्राथमिकी दर्ज

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : गोविंदपुर थाना क्षेत्र के प्रकाश नगर के रहने वाले अमित चावला की दुकान बारीडीह में बजरंग चौक पर है। उनकी दुकान का नाम जतिन स्टोर है। उनकी दुकान काफी चलती है। क्षेत्र के बदमाश किस्म के व्यक्ति सोक सिंह ने अमित चावला से ₹100000 की रंगदारी मांगी है। अमित चावला ने इस मामले में बुधवार को सिदगोड़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद सिदगोड़ा थाना पुलिस अशोक सिंह की तलाश में जुट गई है। मामले की जांच की जा रही है।
आजाद नगर के रहने वाले व्यक्ति से रुपयों की धोखाधड़ी, प्राथमिकी दर्ज
आजाद नगर थाना क्षेत्र के भारत मेडिकल के पास के रहने वाले एसएम शहनवाज आलम के साथ धोखाधड़ी हुई है। रुपयों की धोखाधड़ी की गई है। यह धोखाधड़ी फलकान फ्लाई इन्वेस्टमेंट कंपनी में हुई है। यह कंपनी ओल्ड पुरुलिया रोड पर खोली गई थी। इस मामले में सहारा सिटी मानगो थाना क्षेत्र के सहारा सिटी के रहने वाले मोहम्मद रेयान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। गौरतलब है कि मोहम्मद रेयान को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा था। मोहम्मद रेयान ने कई लोगों से लाखों रुपए की धोखाधड़ी की है।
मानगो थाना क्षेत्र के समता नगर में बाइक चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल, बाइक बरामद
मानगो थाना क्षेत्र के समता नगर के शंभू नंदी की बाइक चोरी करने के आरोपी शाहिद अंसारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। शाहिद अंसारी आजाद नगर थाना क्षेत्र के जाकिर नगर ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर 15 का रहने वाला है। पुलिस ने बुधवार को शाहिद अंसारी को गिरफ्तार किया। बाइक बरामद की और जेल भेज दिया।
सोनारी के रहने वाले व्यक्ति से मांगी गई रंगदारी, नहीं देने पर कार में लगा दी आग
सोनारी के बी ब्लॉक के रहने वाले ऋषभ कुमार सिंह से रवि साहू नामक अपराधी ने रंगदारी मांगी थी। रंगदारी नहीं देने पर ऋषभ कुमार सिंह की कार को आग लगा दी। किसी तरह आग बुझाई गई। फिर भी कार काफी क्षतिग्रस्त हो गई है। इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर बुधवार को रवि साहू को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया गया है।
इसे भी पढ़ें –एमजीएम थाना क्षेत्र के एनएच-33 पर पिस्टल लेकर जमीन की घेराबंदी कराने पहुंचे युवक, एक को ग्रामीणों ने पकड़कर पीटा पुलिस को सौंपा

You may also like
Ranchi Market: छह भारतीय समुदायों की दुल्हनों के लिए ‘रिवाह बाए तनिष्क’ ने लॉन्च किया ‘वेडिंग सिग्नेचर्स’ कलेक्शन
Jamshedpur Electronics : क्रोमा में आईफोन 18 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू, 12 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस
प्रिंस खान के भाई बंटी का धनबाद में पैदल मार्च, पूछताछ में खुले गिरोह के नए राज+VDO
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप

Leave a Reply