Home > Health > एमजीएम अस्पताल में 1.80 करोड़ की लागत से खुलेगा इमरजेंसी लाइफ सपोर्ट स्किल सेंटर

एमजीएम अस्पताल में 1.80 करोड़ की लागत से खुलेगा इमरजेंसी लाइफ सपोर्ट स्किल सेंटर

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : कोल्हान के सबसे बड़े अस्पताल एमजीएम अस्पताल में नेशनल इमरजेंसी लाइफ सपोर्ट स्किल सेंटर खोला जाएगा। इस सेंटर को खोलने से पहले मंगलवार को एमजीएम अस्पताल का निरीक्षण करने स्वास्थ्य मंत्रालय के क्षेत्रीय निदेशक डॉ कैलाश कुमार एमजीएम पहुंचे। अधीक्षक डॉ रविंद्र कुमार और प्राचार्य डॉ करण सिंह के साथ निदेशक ने पीजी बिल्डिंग के ऊपरी मंजिल का निरीक्षण किया। यहीं सेंटर खोला जाएगा। इसके बाद निदेशक ने सभी के साथ बैठक की। पत्रकारों से बात करते हुए निदेशक ने बताया कि फिलहाल एमजीएम अस्पताल में उपलब्ध संसाधनों को लेकर सेंटर को चालू कर दिया जाएगा। इसके खुल जाने से डॉक्टर और छात्रों को यहीं ट्रेनिंग मिलेगी। मरीजों का इलाज भी होगा। इस सेंटर के खुलने में 1 करोड़ 20 लाख रुपए से लेकर 1 करोड़ 80 लाख रुपए तक की लागत आएगी। इमरजेंसी लाइव सपोर्ट स्किल सेंटर में मेडिकल कॉलेज के सभी प्रोफेसर एसोसिएट प्रोफेसर असिस्टेंट प्रोफेसर और इंटर्न डॉक्टर साहब इसमें सहयोग करेंगे।
इसे भी पढ़ें – ओलचिकी हूल बैसी द्वारा मानगो चौक पर जाम लगाने के बाद कई घंटे से मानगो पुल जाम, लोग परेशान

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत

Leave a Reply