Home > Jamshedpur > सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भालूबासा में स्कूटी के साथ नाले में गिर गया युवक, लोगों ने बचाया

सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भालूबासा में स्कूटी के साथ नाले में गिर गया युवक, लोगों ने बचाया

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भालूबासा में एक युवक स्कूटी समेत नाले में गिर गया। अच्छा यह हुआ कि युवक ने नाले में मौजूद एक पाइप को पकड़ लिया। इससे वह तेज बहाव में बह नहीं पाया। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग फौरन मौके पर पहुंच गए और युवक को बचा लिया गया। उसे नाले से निकाल लिया गया। थोड़ी देर बाद उसकी स्कूटी भी लोगों ने नाले से निकाल ली। बताते हैं कि गुरुवार को जमशेदपुर में काफी तेज बरसात हुई है। इसके चलते कई मोहल्लों में पानी भर गया। भालुबासा के नाले में भी पानी भरा हुआ था। युवक वहीं से गुजर रहा था। तभी तेज बहाव के चलते वह स्कूटी समेत नाले में चला गया। बताते हैं कि नाले में पानी नाले पर बने पुल के ऊपर से बह रहा था। इस घटना में युवक को ज्यादा चोट नहीं आई है।
इसे भी पढ़ें- शास्त्री नगर में पागल कुत्ते ने सांड़ को काटा, सांड़ का किया गया इलाज, वरना साकची जैसी हो सकती थी घटना

You may also like
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी

Leave a Reply