Home > Crime > दलमा की तराई में बेहोश मिली हरहरगुट्टू की महिला, पुलिस ने एमजीएम अस्पताल में कराया भर्ती

दलमा की तराई में बेहोश मिली हरहरगुट्टू की महिला, पुलिस ने एमजीएम अस्पताल में कराया भर्ती

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के हरहरगुट्टू की रहने वाली एक महिला कमला चांडिल थाना क्षेत्र के दलमा की तराई में बेहोश मिली है। इसकी जानकारी मिलने पर गुरुवार को चांडिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को इलाज के लिए जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया है। होश में आने पर महिला ने पुलिस को अपना नाम बताया। उसने बताया कि वह हरहरगुट्टू के बड़ा तालाब स्थित चांदनी चौक के पास रहती है। वह अपने भाई के दोस्तों के साथ दलमा मंदिर में पूजा करने गई थी। वापसी के दौरान भाई के दोस्तों ने शराब पी। इसके बाद महिला के साथ मारपीट की और गाड़ी से धक्का देकर सड़क पर फेंक दिया। इसके बाद वह बेहोश हो गई। उसे कुछ याद नहीं है। पुलिस ने कमला के भाई से संपर्क करने का प्रयास किया। लेकिन वह फरार बताया जा रहा है। यह घटना कई सवाल खड़े करती है। महिला का भाई क्यों फरार है। पुलिस इस सवाल का जवाब ढूंढने में लगी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इसे भी पढ़ें – शास्त्री नगर में पागल कुत्ते ने सांड़ को काटा, सांड़ का किया गया इलाज, वरना साकची जैसी हो सकती थी घटना

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत

Leave a Reply