Home > Crime > आजाद नगर थाना पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 4 किशोरों को भी पकड़ा, 6 बाइक बरामद

आजाद नगर थाना पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 4 किशोरों को भी पकड़ा, 6 बाइक बरामद

न्यूज़ बी रिपोर्टर , जमशेदपुर : आजाद नगर थाना पुलिस ने क्षेत्र से बाइक चोरी करने वाले गिरोह को पकड़ा है। इस गिरोह के 5 सदस्य दाई गुट्टू का रहने वाला महेश कुमार, जवाहर नगर रोड नंबर 14 का रहने वाला अयान उर्फ चोटी, जवाहर नगर मोती महल के पास का रहने वाला फैजान आलम, गोलमुरी के टुइलाडूंगरी का रहने वाला पवन साहू और मानगो के दाईगुट्टू का रहने वाला सूरज यादव शामिल हैं। इसके अलावा चार किशोर भी पकड़े गए हैं। गिरफ्तार 5 आरोपियों को लिखा पढ़ी करने के बाद सोमवार को जेल भेज दिया गया है। इनकी निशानदेही पर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई हैं। इनमें से दो मोटरसाइकिल एमजीएम थाना क्षेत्र से चोरी हुई थीं। दो मोटरसाइकिलें आजाद नगर थाना क्षेत्र से चोरी हुई थीं और 1-1 मोटरसाइकिल साकची और सीतारामडेरा थाना क्षेत्र से चोरी हुई थीं। आजाद नगर थाना प्रभारी ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर टीम बनाकर बाइक चोरों की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान बाइक चोर गिरोह पकड़ा गया।

इसे भी पढ़ें –साकची के आम बागान में सजा बकरीद का बाजार, ₹10000 से लेकर ₹70000 तक में बिके बकरे

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत

Leave a Reply