Home > Crime > सोनारी के कागलनगर के रहने वाले सिविल मिस्त्री की डोबो पुल के पास नदी में मिली लाश, 18 जून से थे लापता

सोनारी के कागलनगर के रहने वाले सिविल मिस्त्री की डोबो पुल के पास नदी में मिली लाश, 18 जून से थे लापता

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : सोनारी के कागल नगर के रहने वाले सिविल मिस्त्री राहुल धीवर की डोबो पुल के पास लाश मिली है। राहुल धीवर 18 जून से घर से लापता थे। परिवार वालों ने तमाम उनकी तलाश की। लेकिन, पता नहीं चला। रविवार को परिवार के लोगों को पता चला कि डोबो पुल के पास स्वर्णरेखा नदी में एक लाश मिली है। इस पर राहुल धीवर की बेटी निशा धीवर लाश देखने पहुंची। शव की पहचान उसने अपने पिता राहुल धीवर के रूप में की। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवार के लोगों का कहना है कि हो सकता है कि राहुल धीवर नदी में नहाने गए हों और वहां पैर फिसलने से नदी में डूब गए हों। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

इसे भी पढ़ें – मानगो के रजवाड़ा पैलेस में आयोजित होगा अवॉर्ड फॉर एकेडमिक एक्सीलेंस, साकची में प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी गई जानकारी

You may also like
Ranchi Market: छह भारतीय समुदायों की दुल्हनों के लिए ‘रिवाह बाए तनिष्क’ ने लॉन्च किया ‘वेडिंग सिग्नेचर्स’ कलेक्शन
Jamshedpur Electronics : क्रोमा में आईफोन 18 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू, 12 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस
प्रिंस खान के भाई बंटी का धनबाद में पैदल मार्च, पूछताछ में खुले गिरोह के नए राज+VDO
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप