Home > Crime > मानगो थाना क्षेत्र के बिग बाजार के पास नेशनल हाईवे 33 पर तेज रफ्तार ऑटो ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, साइकिल सवार की मौत

मानगो थाना क्षेत्र के बिग बाजार के पास नेशनल हाईवे 33 पर तेज रफ्तार ऑटो ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, साइकिल सवार की मौत

न्यूज़ बी रिपोर्टर , जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 33 पर बिग बाजार के पास पारडीह की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार ऑटो ने एक साइकिल सवार को टक्कर मार दी। शनिवार की रात हुए इस सड़क हादसे में साइकिल सवार 77 वर्षीय जय नारायण मिश्र की मौत हो गई है। हादसा तब हुआ जब जयनारायण मिश्र साइकिल से सड़क पार कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शी सैयद सिराज ने बताया कि जैसे ही एक्सीडेंट हुआ वह घटनास्थल पर ही मौजूद थे। फौरन उन्होंने जय नारायण मिश्रा को वाहन पर लिटाया और फौरन साकची के एमजीएम अस्पताल ले गए। उन्होंने कहा कि शायद जय नारायण मिश्रा की मौके पर ही मौत हो गई थी। फिर भी इसकी पुष्टि के लिए उन्हें एमजीएम अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जय नारायण मिश्रा की कदमा में दूध की दुकान है। वह सुधा डेयरी का दूध बेचते हैं। जय नारायण मिश्रा अपनी दुकान बंद कर साइकिल से अपने घर कुमरूम बस्ती जा रहे थे। तभी, यह हादसा हुआ।

इसे भी पढ़ें – साकची थाना क्षेत्र के गंधक रोड एरिया में क्वार्टर में घुसकर चोरी करने वाली महिला गिरोह की एक चोर गिरफ्तार, दो फरार होने में कामयाब

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत

Leave a Reply