Home > Crime > सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के सुपरवाइजर फ्लैट में सोना साफ करने के नाम पर ठगों ने उड़ा ली चेन और अंगूठी

सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के सुपरवाइजर फ्लैट में सोना साफ करने के नाम पर ठगों ने उड़ा ली चेन और अंगूठी

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर ‌: सोना साफ करने के नाम पर घर में घुसे दो ठगों ने बुधवार को सोने की चेन और अंगूठी पार कर दी। यह ठग श्याम कुमार श्रीवास्तव के घर पर घुसे थे और घरवालों से कहा कि वह लोग सोने के जेवरात साफ करते हैं। इस पर श्याम कुमार श्रीवास्तव ठगों के चक्कर में आ गए और उन्हें एक सोने की चेन और एक अंगूठी दे दी। दोनों ठगों ने सोने की चेन और अंगूठी साफ करने के नाम पर एक बर्तन में डाली और पानी में कुछ देर डालने के बाद उसे निकाल ली और एक पोटली बनाकर श्याम कुमार श्रीवास्तव को दिया। कहा कि इसको फ्रिज में 10 मिनट के लिए रख दीजिए। श्याम कुमार श्रीवास्तव ने कागज की पोटली 10 मिनट के लिए फ्रिज में रख दी और जब थोड़ी देर बाद निकाली तो देखा उसमें कंकड़ पत्थर था। वह फौरन समझ गए कि वह ठगी का शिकार हो गए हैं। दोनों ठग उनकी सोने की चेन और अंगूठी लेकर फरार हो गए हैं। घटना की जानकारी सीतारामडेरा थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

इसे भी पढ़ें- साकची स्थित एमजीएम अस्पताल में बायोमेट्रिक मशीन खराब होने से कर्मचारियों को हो रही दिक्कत, अधीक्षक से ठीक कराने की मांग

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत

Leave a Reply