Home > Crime > एमजीएम थाना क्षेत्र के वास्तुविहार कॉलोनी में पकड़ी गई विदेशी शराब की अवैध फैक्ट्री, अवैध विदेशी शराब बरामद

एमजीएम थाना क्षेत्र के वास्तुविहार कॉलोनी में पकड़ी गई विदेशी शराब की अवैध फैक्ट्री, अवैध विदेशी शराब बरामद

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : एमजीएम थाना क्षेत्र के बालिगुमा के पास वास्तु विहार कॉलोनी में मकान संख्या 185 में एक घर में अवैध विदेशी शराब बनाई जाती थी। यह अवैध विदेशी शराब की फैक्ट्री पकड़ी गई है। उत्पाद विभाग ने मंगलवार को यहां छापामारी कर अवैध शराब की फैक्ट्री पकड़ी है। यहां से 12 पेटी अवैध विदेशी शराब बरामद हुई है। बताते हैं कि ये नकली शराब है। उत्पाद विभाग ने जब छापामारी की तो शराब बनाने वाले लोग फैक्ट्री बंद कर चले गए थे। इसलिए, कोई गिरफ्तार नहीं हो सका। अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि फैक्ट्री का संचालक कौन है। उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। मौके से विदेशी शराब के अलावा शराब के ढक्कन, कार्टन, खाली बोतलें भी बरामद हुई हैं। इससे पता चलता है कि यहां अवैध नकली शराब बनाई जाती थी।
इसे भी पढ़ें- साकची स्थित एमजीएम अस्पताल में बायोमेट्रिक मशीन खराब होने से कर्मचारियों को हो रही दिक्कत, अधीक्षक से ठीक कराने की मांग

You may also like
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
यमन ने रणनीतिक लाल सागर बंदरगाह मोखा पर किया कब्जा, बाब अल-मंदब की ओर बढ़ी सेना
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO

Leave a Reply