Home > Crime > मानगो से काम करने के बाद कपाली अपने घर जा रहे एक युवक को चोर कह कर पीटा, साकची के एमजीएम अस्पताल में भर्ती

मानगो से काम करने के बाद कपाली अपने घर जा रहे एक युवक को चोर कह कर पीटा, साकची के एमजीएम अस्पताल में भर्ती

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : मानगो से काम करने के बाद कपाली के अंसार नगर अपने घर जा रहे एक युवक अरबाज आलम अंसारी को तामोलिया में लोगों ने मारपीट कर जख्मी कर दिया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद अरबाज आलम अंसारी की मां मौके पर पहुंची और अरबाज आलम अंसारी को इलाज के लिए साकची के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस को भी घटना की सूचना दे दी गई है। अरबाज आलम अंसारी की मां ने बताया कि अरबाज आलम अंसारी मानगो के रोड नंबर 14 में पेंटिंग का काम करता है। काम कर वह घर वापस जा रहा था तो थक कर एक जगह बैठ गया। वहां पर कुछ पुलिसकर्मी पहुंचे उन्होंने कहा कि यहां क्यों बैठे हो जाओ। इसके बाद अरबाज आलम अंसारी चलने लगा तभी युवकों ने आकर उसे घेरा और मारपीट कर अपनी बस्ती की तरफ ले गए और वहां फिर मारपीट की।
इसे भी पढ़ें- साकची स्थित एमजीएम अस्पताल में सर्जरी वार्ड की बिल्डिंग से गिर रहे प्लास्टर, बाल बाल बचे लोग

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा