Home > Crime > टेल्को थाना क्षेत्र के मनीफीट उड़िया बस्ती में संपत्ति विवाद में मारपीट, घायलों को एमजीएम में कराया गया भर्ती

टेल्को थाना क्षेत्र के मनीफीट उड़िया बस्ती में संपत्ति विवाद में मारपीट, घायलों को एमजीएम में कराया गया भर्ती

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : टेल्को थाना क्षेत्र के मनीफीट उड़िया बस्ती में गुरुवार को संपत्ति विवाद को लेकर मारपीट हो गई। इस मारपीट में विश्वनाथ ने अपने पिता गोपाल घोष, बहन पूजा घोष, सुहानी घोष और मां जूली घोष पर धारदार हथियार से हमला कर उन लोगों को घायल कर दिया। सभी को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टेल्को थाना पुलिस को सूचना दे दी गई है। घायल गोपाल ने बताया कि वह अपने घर में सत्संग कराने की तैयारी कर रहे थे। छत पर चढ़कर चादर बांध रहे थे। तभी उनका बेटा विश्वनाथ, उसका बेटा विश्वजीत और विक्रम पहुंच गया और चादर नहीं बांधने दिया। धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। घर का 10 साल पहले बंटवारा हो चुका है। इसके बावजूद आरोपी बड़ा बेटा परिवार वालों के साथ मारपीट करता रहता है।
इसे भी पढ़ें – मानगो के रजवाड़ा पैलेस में आयोजित होगा अवॉर्ड फॉर एकेडमिक एक्सीलेंस, साकची में प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी गई जानकारी

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत

Leave a Reply