Home > India > पवित्र कुरान के सूरह रहमान की तिलावत से हुआ नए संसद भवन का उद्घाटन + वीडियो

पवित्र कुरान के सूरह रहमान की तिलावत से हुआ नए संसद भवन का उद्घाटन + वीडियो

न्यूज़ बी रिपोर्टर, दिल्ली : नई दिल्ली में देश के नए संसद भवन का उद्घाटन रविवार की सुबह पवित्र कुरान के सूरह रहमान की तिलावत के साथ संपन्न हुआ है। कुरान की तिलावत सर्वधर्म प्रार्थना के दौरान की गई। जिस सूरह की तिलावत की गई है वह कुरान का 55 वां सूरह है। इसमें 78 आयतें हैं। तीन रुकू हैं। 352 शब्दों से बने इस सूरह की तिलावत से मन को शांति मिलती है। सूरह की तिलावत करने या इसे सुनने से टेंशन दूर होता है। सूरह की तिलावत डायबिटीज और कैंसर के मरीजों को भी फायदा पहुंचाती है। सूरह रहमान पढ़ने और सुनने वाले का दिल साफ होता है। सूरह में ईश्वर की कृपा शीलता और दया का जिक्र किया गया है। इस सूरह के जरिए ईश्वर इंसान को अपनी दी हुई नेमतों का हवाला देते हुए कहता है कि तुम ईश्वर की किन-किन नेमतों को झुठलाओगे। ईश्वर का शुक्र अदा करो और उसकी इबादत करो।


इसे भी पढ़ें – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया नए संसद भवन का उद्घाटन, प्रार्थना सभा में हुए शामिल

You may also like
Ranchi Market: छह भारतीय समुदायों की दुल्हनों के लिए ‘रिवाह बाए तनिष्क’ ने लॉन्च किया ‘वेडिंग सिग्नेचर्स’ कलेक्शन
Jamshedpur Electronics : क्रोमा में आईफोन 18 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू, 12 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस
प्रिंस खान के भाई बंटी का धनबाद में पैदल मार्च, पूछताछ में खुले गिरोह के नए राज+VDO
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप