Home > Jamshedpur > घाटशिला के अधिवक्ता तपन कुमार चटर्जी के साथ आया लायर्स डिफेंस, राज्यपाल से होगी शिकायत

घाटशिला के अधिवक्ता तपन कुमार चटर्जी के साथ आया लायर्स डिफेंस, राज्यपाल से होगी शिकायत

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : घाटशिला के अधिवक्ता तपन कुमार चटर्जी को 23 मई की रात हरि कीर्तन देखकर लौट लौटते समय मुसाबनी थाना के पुलिस अधिकारियों ने दुर्व्यवहार किया। उनके साथ मारपीट की और उन्हें उल्टा जेल भी भेज दिया। इस मामले में अधिवक्ता की जमानत याचिका खारिज हो गई है। इस मामले में घाटशिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ता शनिवार को जमशेदपुर पहुंचे। जमशेदपुर कोर्ट में लायर्स डिफेंस के अध्यक्ष के साथ उनकी बातचीत हुई। लायर्स डिफेंस ने ऐलान किया है कि वह इस मामले में घाटशिला के बार एसोसिएशन के साथ है। लायर्स डिफेंस के अध्यक्ष परमजीत कुमार श्रीवास्तव के अलावा अक्षय कुमार झा, संजीव कुमार झा, रविंद्र कुमार आदि ने ऐलान किया है कि इस मामले की शिकायत राज्यपाल से की जाएगी। इसके अलावा पुलिस महानिरीक्षक से भी मामले की शिकायत होगी। लायर्स डिफेंस के अधिवक्ताओं का कहना है कि जब तक अधिवक्ता तपन कुमार चटर्जी को न्याय नहीं मिलता संघर्ष जारी रहेगा।
इसे भी पढ़ें- जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के कर्मचारियों ने साकची व कदमा इलाके में अभियान चलाकर 21 लोगों से वसूला ₹28300 जुर्माना

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत

Leave a Reply