Home > Crime > सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के शक्तिनगर में परसुडीह थाने में तैनात एक पुलिसकर्मी पर घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट का आरोप, विरोध करने पर पति किया घायल

सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के शक्तिनगर में परसुडीह थाने में तैनात एक पुलिसकर्मी पर घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट का आरोप, विरोध करने पर पति किया घायल

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के शक्तिनगर में परसुडीह थाने में तैनात एक पुलिसकर्मी जितेंद्र सिंह पर मारपीट करने का आरोप लगा है। संजीव कुमार सिंह का आरोप है कि वह सोमवार को अपने भाई को छोड़ने टाटानगर रेलवे स्टेशन गए थे। घर में कोई पुरुष नहीं था। जितेंद्र सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर घर में घुसकर उनकी पत्नी के साथ मारपीट की। संजीव कुमार सिंह ने बताया कि वह जब लौट कर आए और जितेंद्र सिंह से मारपीट की वजह पूछी तो जितेंद्र सिंह ने पिस्टल से उसके सर पर वार कर दिया। सर फट गया है। संजीव कुमार सिंह ने बताया कि जितेंद्र सिंह के साथ मौजूद अन्य साथियों ने‌ राड से उस पर हमला किया था। घटना की शिकायत सिदगोड़ा थाने में कर दी गई है। पुलिस ने संजीव कुमार सिंह को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया है। संजीव कुमार सिंह का आरोप है कि पुलिसकर्मी ने उनकी पत्नी के साथ छेड़छाड़ भी की है। संजीव कुमार सिंह ने बताया कि बहुत पहले जितेंद्र कुमार सिंह और उनके बेटे के बीच विवाद हो गया था। इसी से जितेंद्र सिंह खुन्नस खाए हुए था और मारपीट की।

इसे भी पढ़ें- साकची थाना क्षेत्र के एमजीएम अस्पताल में होमगार्ड के जवानों ने मरीज के एक परिजन को नशा करने और गाली गलौज करने के आरोप में पीटा

You may also like
Ranchi Market: छह भारतीय समुदायों की दुल्हनों के लिए ‘रिवाह बाए तनिष्क’ ने लॉन्च किया ‘वेडिंग सिग्नेचर्स’ कलेक्शन
Jamshedpur Electronics : क्रोमा में आईफोन 18 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू, 12 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस
प्रिंस खान के भाई बंटी का धनबाद में पैदल मार्च, पूछताछ में खुले गिरोह के नए राज+VDO
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप