Home > Crime > बागबेड़ा थाना क्षेत्र के कलियाडीह गौशाला के पास सड़क दुर्घटना में व्यक्ति घायल, सदर अस्पताल में मृत घोषित

बागबेड़ा थाना क्षेत्र के कलियाडीह गौशाला के पास सड़क दुर्घटना में व्यक्ति घायल, सदर अस्पताल में मृत घोषित

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के कालियाडीह गौशाला के पास सड़क दुर्घटना में राकेश यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद राकेश के शव को एमजीएम अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया गया है। राकेश यादव बागबेड़ा रोड नंबर 5 के रहने वाले थे। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। बताते हैं कि राकेश ईंट बालू की आपूर्ति का काम करते थे। गुरुवार की रात को वह कालियाडीह से अपने घर वापस आ रहे थे। तभी रास्ते में उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और खेत में जा घुसी। इस सड़क हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हुए थे। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्हें मृत घोषित किया गया।

इसे भी पढ़ें – मेडिकल सपोर्ट स्कीम के नाम पर कर्मचारियों के इच्छा के विरुद्ध वेतन से हो रही कटौती, टेल्को वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारियों ने टाटा मोटर्स के प्लांट हेड को लिखा पत्र

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply