Home > Crime > हाथीखेदा मंदिर से पूजा कर लौट रहे कीताडीह व ट्रैफिक कॉलोनी के दो व्यक्ति सड़क हादसे में घायल, टाटा पटमदा मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हुई बाइक+ वीडियो

हाथीखेदा मंदिर से पूजा कर लौट रहे कीताडीह व ट्रैफिक कॉलोनी के दो व्यक्ति सड़क हादसे में घायल, टाटा पटमदा मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हुई बाइक+ वीडियो

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : पटमदा थाना क्षेत्र के टाटा पटमदा मार्ग पर मंगलवार को एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस सड़क दुर्घटना में हाथी खेदा मंदिर से पूजा कर लौट रहे दो व्यक्ति कल्लू और बुद्धा घायल हो गए हैं। कल्लू की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों को इलाज के लिए साकची के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां इनका इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलने पर उनके परिजन भी अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने बताया कि कल्लू और बुद्धा बाइक से बोड़ाम थाना क्षेत्र के हाथी खेदा मंदिर पूजा करने गए थे और पूजा करने के बाद वहां से लौट रहे थे। तभी पर टाटा मैजिक वाहन आ गया और वाहन से पल्सर बाइक तो साइड से हल्की टक्कर लग गई। इससे पल्सर पलट गई। कल्लू कीताडीह का रहने वाला है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वह रेलवे स्टेशन पर पार्सल में काम करता है। जबकि बुद्धा स्टेशन पर ही चाय दुकान में काम करता है।

इसे भी पढ़ें- मानगो में नगर निगम ने सरकारी शौचालय के सामने से हटाया अतिक्रमण, सामान किया गया जब्त, लगा रहा जाम + वीडियो

You may also like
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
यमन ने रणनीतिक लाल सागर बंदरगाह मोखा पर किया कब्जा, बाब अल-मंदब की ओर बढ़ी सेना
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO

Leave a Reply