Home > Jamshedpur > मानगो में नगर निगम ने सरकारी शौचालय के सामने से हटाया अतिक्रमण, सामान किया गया जब्त, लगा रहा जाम + वीडियो

मानगो में नगर निगम ने सरकारी शौचालय के सामने से हटाया अतिक्रमण, सामान किया गया जब्त, लगा रहा जाम + वीडियो

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : मानगो में नगर निगम ने मंगलवार को सरकारी शौचालय के सामने से अतिक्रमण हटाया है। यहां जेसीबी लगाकर दुकानों को तोड़ा गया और दुकानदारों का सारा सामान जब्त कर लिया गया। जितनी देर तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चला उतनी देर तक मानगो में गांधी मैदान के पास मुख्य सड़क पर जाम लगा रहा। एक तरफ से आवागमन बंद कर दिया गया था। और एक ही तरफ से वाहनों को आने जाने दिया जा रहा था। इसकी वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मानगो नगर निगम के सिटी मैनेजर ने बताया कि नगर निगम के शौचालय के सामने दुकानदार दुकान लगा लेते हैं। इससे लोगों को शौचालय आने-जाने में दिक्कत होती है। कई बार इनको यहां से हटाया गया। लेकिन यह लोग फिर यहां दुकान लगा लेते हैं। इसलिए इस बार सामान जब्त किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दुकानदार शौचालय के सामने दुकान न लगाएं और कहीं भी खाली जगह पर दुकान लगाएं। ताकि लोगों को परेशानी का सामना ना करना पड़े।


इसे भी पढ़ें- महिला को इंसाफ दिलाने बागबेड़ा थाना पहुंचे कांग्रेस के तीन नेताओं के साथ पुलिसकर्मियों ने किया अभद्र व्यवहार, एसएसपी से शिकायत करने पहुंचे कांग्रेसी+वीडियो

You may also like
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
यमन ने रणनीतिक लाल सागर बंदरगाह मोखा पर किया कब्जा, बाब अल-मंदब की ओर बढ़ी सेना
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO