Home > Jamshedpur > एमजीएम थाना क्षेत्र के भिलाई पहाड़ी में मामा के घर शादी समारोह में आई किशोरी की तालाब में डूबने से मौत

एमजीएम थाना क्षेत्र के भिलाई पहाड़ी में मामा के घर शादी समारोह में आई किशोरी की तालाब में डूबने से मौत

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : भिलाई पहाड़ी में अपने मामा के घर शादी समारोह में आई किशोरी जया बेहरा तालाब में डूब गई। परिजनों को जानकारी हुई तो फौरन उसे तालाब से निकालकर स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से डाक्टरों ने उसे एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन किशोरी को लेकर एमजीएम अस्पताल पहुंचे। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। किशोरी के मामा रंजीत ने बताया कि उनके घर में बेटी की शादी है। जया गुआ से अपने माता-पिता के साथ शादी में शामिल होने आई थी। वह बच्चों के साथ नहाने के लिए तालाब चली गई, जहां यह हादसा हुआ।
इसे भी पढ़ें- जल संकट दूर करने के लिए साकची में जेएनएसी ने खोला कंट्रोल रूम, शिकायत के लिए जारी किए फोन नंबर

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत

Leave a Reply