Home > Jamshedpur > जेएनएसी ने जल संकट दूर करने के लिए क्षेत्र के 37 स्थानों पर शुरू की टैंकर से जलापूर्ति, 45 चापाकल की हुई मरम्मत

जेएनएसी ने जल संकट दूर करने के लिए क्षेत्र के 37 स्थानों पर शुरू की टैंकर से जलापूर्ति, 45 चापाकल की हुई मरम्मत


न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : जेएनएसी ने अपने इलाके में जल संकट दूर करने की कवायद शुरू कर दी है। जमशेदपुर में बिरसानगर, बारीडीह, भुइयांडीह, कदमा और सोनारी इलाके के कुल 37 स्थानों पर टैंकर से जलापूर्ति की जा रही है। बिरसानगर में 19 स्थानों पर, बारीडीह में 5, भुइयांडीह में पांच और सोनारी व कदमा इलाके के 8 स्थानों पर टैंकर से जलापूर्ति हो रही है। जेएनएसी के चार टैंकर इस काम में लगे हुए हैं और 6 टैंकर किराए पर लिए गए हैं। इस तरह 10 टैंकर से जलापूर्ति चल रही है। इसके अलावा 1 हफ्ते में बाबूडीह में चार, बागुनहातू में नौ, बिरसानगर में 7, सीतारामडेरा में 2, भुइयांडीह में 15, बर्मामाइंस में तीन, रामनगर कदमा में तीन और सोनारी में 2 चापाकल की मरम्मत कराई गई है। जेएनएसी के विशेष अधिकारी संजय कुमार ने शुक्रवार को यह जानकारी दी है।
इसे भी पढ़ें- मेडिकल सपोर्ट स्कीम के नाम पर कर्मचारियों के इच्छा के विरुद्ध वेतन से हो रही कटौती, टेल्को वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारियों ने टाटा मोटर्स के प्लांट हेड को लिखा पत्र

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत