Home > Crime > छत्तीसगढ़ में टाटा मोटर्स की चेसिस स्टेरिंग फेल होने से पेड़ से टकराई, गदरा का ड्राइवर जख्मी

छत्तीसगढ़ में टाटा मोटर्स की चेसिस स्टेरिंग फेल होने से पेड़ से टकराई, गदरा का ड्राइवर जख्मी

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : टाटा मोटर्स से चेसिस लेकर छत्तीसगढ़ जा रहा एक ड्राइवर सड़क हादसे में जख्मी हो गया है। ड्राइवर कृष्णा प्रसाद को सर, सीने और हाथ में पैर में गंभीर चोट आई है। यह दुर्घटना झारखंड छत्तीसगढ़ सीमा पर छत्तीसगढ़ के तबकारा में रविवार को घटी। दुर्घटना के बाद कानवाय में चल रहे अन्य चेसिस के ड्राइवरों ने घायल कृष्णा प्रसाद को तबकारा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में उपचार के लिए भेज दिया गया। परिजनों ने कृष्णा प्रसाद को सोमवार को जमशेदपुर ला कर साकची एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया है। यहां इमरजेंसी में उसका इलाज चल रहा है। कृष्णा प्रसाद टाटा मोटर्स की चेसिस चलाता है और वह चेसिस लेकर जा रहा था। तब यह हादसा हुआ।
इसे भी पढ़ें- सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के भालुबासा के रहने वाले युवक ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या, लंबे समय से चल रहा था बीमार

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत