Home > Business > रांची से 28 अप्रैल से शुरू हो रही एयर एंबुलेंस सेवा, प्रदेश के नागर विमानन विभाग ने जारी की दरें

रांची से 28 अप्रैल से शुरू हो रही एयर एंबुलेंस सेवा, प्रदेश के नागर विमानन विभाग ने जारी की दरें

न्यूज़ बी रिपोर्टर, रांची: रांची से 28 अप्रैल से एयर एंबुलेंस सेवा शुरू हो रही है। इस एयर एंबुलेंस सेवा का शुभारंभ प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे। इस एंबुलेंस सेवा के लिए प्रदेश के नागर विमानन विभाग ने दरें जारी कर दी हैं। रांची से नई दिल्ली के लिए ₹5 लाख, रांची से मुंबई के लिए ₹7 लाख रुपये, रांची से चेन्नई के लिए ₹8 लाख रुपए, रांची से कोलकाता के लिए ₹3 लाख रुपए, रांची से हैदराबाद के लिए ₹7 लाख रुपए, रांची से वाराणसी के लिए ₹3 लाख 30 हजार रुपए, रांची से लखनऊ के लिए ₹5 लाख रुपए और रांची से तिरुपति के लिए ₹ 8 लाख रुपए का किराया निर्धारित किया गया है। इसके अलावा अन्य किसी मार्ग पर एयर एंबुलेंस को ले जाने पर ₹1 लाख 10 हजार रुपए प्रति घंटे की दर से किराया वसूला जाएगा। नागर विमानन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह एयर एंबुलेंस सेवा रांची के अलावा देवघर, बोकारो, जमशेदपुर, दुमका, धनबाद, गिरिडीह आदि एयरपोर्ट पर भी उपलब्ध रहेगी। एयर एंबुलेंस सेवा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी‌। अगर किसी ने किसी समय एयर एंबुलेंस को बुक करा लिया है और बाद में वह फ्लाइट को रिशेड्यूल करना चाहता है तो उसका भी विकल्प खुला रखा गया है। बशर्ते अन्य आवेदक की बुकिंग प्रभावित ना हो। यह एयर एंबुलेंस सेवा आपातकालीन उपकरणों सहित डॉक्टरों के साथ उपलब्ध है।

You may also like
Ranchi Market: छह भारतीय समुदायों की दुल्हनों के लिए ‘रिवाह बाए तनिष्क’ ने लॉन्च किया ‘वेडिंग सिग्नेचर्स’ कलेक्शन
Jamshedpur Electronics : क्रोमा में आईफोन 18 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू, 12 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस
प्रिंस खान के भाई बंटी का धनबाद में पैदल मार्च, पूछताछ में खुले गिरोह के नए राज+VDO
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप

Leave a Reply