Home > Jamshedpur > भाजपा नेता विकास सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के अश्लील वीडियो को बताया सही, भ्रष्टाचार के भी लगाए आरोप

भाजपा नेता विकास सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के अश्लील वीडियो को बताया सही, भ्रष्टाचार के भी लगाए आरोप

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : भाजपा नेता विकास सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के अश्लील वीडियो को सही बताया है। विकास सिंह ने मानगो स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि यह वीडियो 17 अप्रैल की रात का है। रात को तकरीबन 1:26 पर स्वास्थ्य मंत्री एक महिला से अश्लील चैट कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह वीडियो चैट है।

विकास सिंह ने कहा कि पुलिस प्रशासन इसकी जांच करे और जांच के बाद सच्चाई सामने आ जाएगी।

विकास सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को भ्रष्ट मंत्री बताया। उन्होंने कहा कि एमजीएम अस्पताल में एक मेकशिफ्ट अस्पताल कोरोना काल में बनाया गया था। इसमें पैसे की बर्बादी हुई। विकास सिंह ने आरोप लगाया कि स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने अंतर राज्य बस अड्डे का शिलान्यास मुख्यमंत्री से कराया था। लेकिन अभी तक इसका निर्माण इसलिए शुरू नहीं हुआ है कि स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ठेकेदार से पैसा मांग रहे हैं। अब इन आरोपों की क्या सच्चाई है यह तो जांच के बाद ही पता चलेगा। वैसे भाजपा नेता विकास सिंह और स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के बीच लगभग 1 साल से दुश्मनी चली आ रही है। पुलिस ने मानगो में हुए सांप्रदायिक दंगे के केस में भाजपा नेता विकास सिंह को आरोपित बताते हुए उनके घर पर छापामारी की थी। बाद में विकास सिंह कई महीने तक फरार रहे। सुप्रीम कोर्ट से उन्हें जमानत मिली। कुछ दिन पहले मानगो के डिमना रोड पर अतिक्रमण हटाया जा रहा था। इसमें विकास सिंह दुकानदारों के पक्ष में अतिक्रमण की कार्रवाई रोकने पहुंचे थे। इसमें भी मानगो नगर निगम ने उनके खिलाफ प्राथमिकी सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इस मामले में भी विकास सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को निशाने पर लिया था। उनका आरोप है कि दोनों मामले स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के इशारे पर उनके खिलाफ दर्ज कराए गए।
इसे भी पढ़ें-स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता की छवि धूमिल करने के लिए सोशल मीडिया पर शेयर किया गया फर्जी अश्लील वीडियो, मंत्री ने दर्ज कराई एफआईआर

You may also like
Jamshedpur Crime : सिदगोड़ा व टेल्को में चोरी व छिनताई को अंजाम देने वाले सात बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार+ VDO
Jamshedpur Bakreed : जमशेदपुर में अकीदत के साथ मनाई गई ईद-ए-कुर्बान, नमाज के बाद की गई अमन-चैन की दुआ+VDO
Jamshedpur Bakreed News : बकरीद पर ड्रोन से होगी शहर निगरानी, तैनात रहेंगे मजिस्ट्रेट
Jharkhand Governor : रानी ठाकुर को आरका जैन यूनिवर्सिटी में राज्यपाल ने PHD की उपाधि से नवाजा

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!