Home > Jamshedpur > क्षत्रिय संघ के अध्यक्ष शंभू सिंह ने शास्त्री नगर में सांप्रदायिक उन्माद के पीछे प्रशासन, टाटा स्टील व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को ठहराया जिम्मेदार, बोले सड़क बनाने के लिए हुई यह हरकत + वीडियो

क्षत्रिय संघ के अध्यक्ष शंभू सिंह ने शास्त्री नगर में सांप्रदायिक उन्माद के पीछे प्रशासन, टाटा स्टील व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को ठहराया जिम्मेदार, बोले सड़क बनाने के लिए हुई यह हरकत + वीडियो

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर में भड़के सांप्रदायिक बवाल के पीछे एक नई थ्योरी सामने आई है। क्षत्रिय संघ के अध्यक्ष शंभू सिंह ने काशीडीह में शनिवार को कहा है कि शास्त्रीनगर में जो बवाल हुआ। उसके पीछे जिला प्रशासन, टाटा स्टील और स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता जिम्मेदार हैं। शंभू सिंह ने कहा कि वह घटना के वक्त बेंगलुरु में थे। लौट कर आए तो देखा शास्त्रीनगर में धारा 144 लगी हुई है और सड़क का निर्माण जोर-शोर से जारी है।

साथ ही उन्होंने साफ कहा कि यह दो गुटों के बीच संघर्ष नहीं था। यह संघर्ष इन्हीं लोगों ने क्रिएट कराया था। ताकि धारा 144 लगाकर सड़क का निर्माण कराया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि इस संघर्ष में मुसलमानों का कोई हाथ नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि इस मामले में भाजपा के नेता अभय सिंह को गलत तरीके से फंसाया गया है।

वह इस मामले में बेकसूर हैं। उन्होंने पूरे मामले की सीबीआई और सीआईडी से जांच कराने की मांग उठाई है। गौरतलब है कि शास्त्री नगर में बवाल होने के बाद प्रशासन ने धारा 144 लगाते हुए यहां रैफ उतार दी थी। रैफ के जवान गश्त कर रहे थे। इसी बीच बुल्डोजर लगाकर 40 से अधिक दुकानों को तोड़ दिया गया था। यह दुकानें सड़क निर्माण में अवरोध पैदा कर रही थीं। इलाके के लोग भी सड़क निर्माण का विरोध कर रहे थे। लेकिन, माहौल खराब होने के बाद सड़क निर्माण का विरोध करने की हिम्मत किसी में नहीं थी।
इसे भी पढ़ें-बारीडीह बाजार का रास्ता बंद कर रही टाटा स्टील, दुकानदारों के विरोध के बाद हुआ बवाल

You may also like
Jamshedpur Administration: घर बैठे जिला प्रशासन तक पहुंचेगी शिकायत, ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबॉट सेवा शुरू+ VDO
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत

Leave a Reply