Home > Jamshedpur > साकची में धूमधाम से मनी अंबेडकर जयंती, जय भीम युवा गोंड समाज समेत विभिन्न संगठनों ने प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

साकची में धूमधाम से मनी अंबेडकर जयंती, जय भीम युवा गोंड समाज समेत विभिन्न संगठनों ने प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : साकची के पुराना कोर्ट के चक्कर पर शुक्रवार को अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर जय भीम युवा गोंड समाज समेत विभिन्न संगठनों ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। विभिन्न राजनीतिक दलों के अनुसूचित जाति मोर्चा के लोगों ने भी पुराना कोर्ट गोल चक्कर पहुंचकर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और अंबेडकर जयंती मनाई।
भाजपा नेताओं ने भी अंबेडकर जयंती पर साकची स्थित पुराना कोर्ट गोल चक्कर पर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। माल्यार्पण करने के साथ ही डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर कई भाजपा नेता मौजूद थे। इसके पहले भाजपा नेताओं ने साकची स्थित पार्टी कार्यालय पर भी अंबेडकर जयंती मनाई और डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर भाजपा के महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव और भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विमल बैठा समेत अन्य नेता मौजूद थे।
अंबेडकर जयंती पर शुक्रवार को एससी एसटी माइनारटीज वेलफेयर कमेटी ने एग्रिको से साकची तक एक रैली निकाली। रैली साकची के पुराना कोर्ट गोल चक्कर पहुंची और यहां डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इसके अलावा, पुराना कोर्ट गोलचक्कर पर एक स्टाल भी लगाया गया और अंबेडकर जयंती पर यहां आने वालों को शरबत पिलाया गया।
मानगो में भाजपाइयों ने बाबा भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई। यह जयंती शुक्रवार को मनाई गई। इस मौके पर भाजपा नेताओं ने सबसे पहले बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के चारों तरफ साफ सफाई की। प्रतिमा को दूध, दही, शहद और गंगाजल से शाही स्नान कराया गया। इसके बाद धूप बत्ती जला कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इस मौके पर भाजपा नेताओं में प्रोफेसर यू पी सिंह, अमरिंदर पासवान, गणेश दास, लक्ष्मण सिंह, राहुल यादव आदि मौजूद थे।
सांसद विद्युत वरण महतो शुक्रवार को साकची स्थित पुराना कोर्ट गोल चक्कर पहुंचे। यहां उन्होंने अंबेडकर जयंती को लेकर संविधान निर्माता स्वर्गीय बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर संसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि बाबा भीमराव अंबेडकर ने हमें संविधान दिया है। हमें बाबा भीमराव अंबेडकर के पद चिन्हों पर चलना चाहिए। इस मौके पर सांसद के साथ भाजपा के कई नेता मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें- केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा पहुंचे घाघीडीह जेल, शास्त्री नगर में सांप्रदायिक बवाल कराने के आरोपियों भाजपा नेता अभय सिंह व सुधांशु ओझा से की मुलाकात

You may also like
Ranchi Market: छह भारतीय समुदायों की दुल्हनों के लिए ‘रिवाह बाए तनिष्क’ ने लॉन्च किया ‘वेडिंग सिग्नेचर्स’ कलेक्शन
Jamshedpur Electronics : क्रोमा में आईफोन 18 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू, 12 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस
प्रिंस खान के भाई बंटी का धनबाद में पैदल मार्च, पूछताछ में खुले गिरोह के नए राज+VDO
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप

Leave a Reply