Home > Crime > शास्त्री नगर में रामनवमी के झंडे में नहीं तार में बांधी गई थी मुर्गे की पचौनी, लोगों ने शहर का माहौल बिगाड़ने को उड़ा दी थी अफवाह, जांच में आया सामने

शास्त्री नगर में रामनवमी के झंडे में नहीं तार में बांधी गई थी मुर्गे की पचौनी, लोगों ने शहर का माहौल बिगाड़ने को उड़ा दी थी अफवाह, जांच में आया सामने

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर में अफवाह के चलते बवाल हो गया था। यहां सांप्रदायिक संघर्ष में पथराव हुआ। तीन दुकानें जला दी गई थीं। सब कुछ एक अफवाह के चलते हुआ। अफवाह फैला दी गई थी कि रामनवमी के झंडे से प्रतिबंधित मांस बांध दिया गया था। इस सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची थी। मामले की जांच में सामने आया है कि रामनवमी के झंडे में कुछ भी नहीं बांधा गया था। एक तार में मुर्गा बेचने वाले ने पचौनी बांधकर लटकाई थी। यह मुर्गे की पचौनी थी। जिसे अराजक तत्वों ने प्रतिबंधित मांस बताकर अफवाह फैला दी थी। पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है।

एसएसपी प्रभात कुमार ने पत्रकारों को बताया की घटना के बाद दोनों पक्षों के लोगों को बुलाया गया था और उन्हें हालात से रूबरू कराया गया और उन्हें समझाया गया। इसके बाद दोनों पक्ष पूरे मामले को समझने के बाद संतुष्ट होकर वापस चले गए थे। एसएसपी ने बताया कि मुर्गा बेचने वाले जिस दुकानदार ने पचौनी तार में बांधकर लटकाई थी। वह अक्सर ऐसा ही करता था। क्योंकि, जमीन में फेंक देने से जानवर पचौनी यहां वहां फैला देते हैं। इसी हालात से बचने के लिए वह इसे ऊपर तार में टांग देता था। एसएसपी ने बताया कि शास्त्री नगर में हुए बवाल के मामले में अब तक 59 लोगों को जेल भेजा गया है। कई लोगों से पूछताछ की जा रही है। कई संदिग्ध लोगों की तलाश में छापामारी चल रही है।
इसे भी पढ़ें- शास्त्री नगर में दंगा भड़काने की साजिश रचने के आरोप में भाजपा नेता अभय सिंह गिरफ्तार, भेजे गए जेल + वीडियो

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत