Home > Jamshedpur > बागबेड़ा के राजेंद्र विद्यालय पंचायत भवन में कचरा निष्पादन को लेकर आयोजित हुई ग्राम सभा

बागबेड़ा के राजेंद्र विद्यालय पंचायत भवन में कचरा निष्पादन को लेकर आयोजित हुई ग्राम सभा

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : बागबेड़ा के राजेंद्र विद्यालय पंचायत भवन में रविवार को कचरा निष्पादन को लेकर ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा का आयोजन पंचायत प्रतिनिधियों ने किया। इस ग्राम सभा में क्षेत्र के बुद्धिजीवी भी शामिल हुए। यह ग्राम सभा बीडीओ के निर्देश पर आयोजित की गई। बैठक में तय किया गया कि हर घर से कचरा उठाव हो और इसके लिए ₹80 प्रति घर शुल्क लिया जाएगा। गौरतलब है कि इससे पहले विधायक संजीव सरदार ने बागबेड़ा इलाके में कचरा निष्पादन की गंभीर समस्या को लेकर मामला उठाया था। उन्होंने बीडीओ को एक पत्र लिखा था। इसमें कहा गया था कि जुगसलाई नगरपालिका के नाम पर बागबेड़ा से भी कचरा उठाव किया जाए और लोगों से शुल्क लिया जाए। इसी को लेकर यह बैठक आयोजित की गई है।

इसे भी पढ़ें- बागबेड़ा की रहने वाली युवती की मांग में जबरन सिंदूर भरने के मामले में प्राथमिकी दर्ज

You may also like
Ranchi Market: छह भारतीय समुदायों की दुल्हनों के लिए ‘रिवाह बाए तनिष्क’ ने लॉन्च किया ‘वेडिंग सिग्नेचर्स’ कलेक्शन
Jamshedpur Electronics : क्रोमा में आईफोन 18 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू, 12 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस
प्रिंस खान के भाई बंटी का धनबाद में पैदल मार्च, पूछताछ में खुले गिरोह के नए राज+VDO
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप

Leave a Reply