Home > Crime > कतर में बिल्डिंग गिरने से मृत व्यक्ति को आज साकची कब्रिस्तान में किया गया सुपुर्द ए खाक

कतर में बिल्डिंग गिरने से मृत व्यक्ति को आज साकची कब्रिस्तान में किया गया सुपुर्द ए खाक

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : कतर की राजधानी दोहा में 22 मार्च को ऑल मंसूरा नामक स्थान पर 4 मंजिला इमारत ढह गई थी। इस दुर्घटना में जिन तीन लोगों की मौत हुई थी। उनमें से एक झारखंड के किरीबुरू के रहने वाले आरिफ अजीज हैं। आरिफ अजीज के मामा जमशेदपुर में आजाद नगर रोड नंबर 1 में रहते हैं। आरिफ अजीज का शव हवाई मार्ग से दोहा से दिल्ली और दिल्ली से कोलकाता लाया गया। कोलकाता से एंबुलेंस के जरिए मंगलवार को जमशेदपुर पहुंचा। जमशेदपुर में आरिफ अजीज को साकची कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक किया गया। आरिफ अजीज के भाई तारीक अजीज ने बताया कि उनके भाई की उम्र लगभग 27 वर्ष थी। वह पहले कतर में रेलवे में कार्यरत थे। बाद में वह आजाद वीजा लेकर कतर में रह रहे थे। उनकी एक साल की बेटी है। गौरतलब है कि इस दुर्घटना में आरिफ अजीज के अलावा श्रीलंका के एक नागरिक और केरला के मशहूर गायक फैसल की भी मौत हुई है।
इसे भी पढ़ें-उत्पाद विभाग की टीम ने रामनवमी को लेकर बाबूडीह में छापामारी का पकड़ी नकली शराब बनाने की अवैध फैक्ट्री+ वीडियो

You may also like
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी

Leave a Reply