Home > Crime > सीतारामडेरा में कोर्ट परिसर में गोली चलने के बाद गोलमुरी के टिन प्लेट पर भी हुई हवाई फायरिंग + वीडियो

सीतारामडेरा में कोर्ट परिसर में गोली चलने के बाद गोलमुरी के टिन प्लेट पर भी हुई हवाई फायरिंग + वीडियो

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के कोर्ट परिसर में मनप्रीत हत्याकांड के आरोपी नवीन सिंह पर गोली चलने की घटना से पुलिस उबर भी नहीं पाई थी कि गोलमुरी के टीनप्लेट चौक पर हवाई फायरिंग हो गई। बाइक सवार 5 बदमाशों ने टिन प्लेट चौक पर हवाई फायरिंग की और इसके बाद केहल बस्ती की तरफ फरार हो गए ‌ घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखा बरामद किया है।

गोलमुरी थाना प्रभारी

गोलमुरी थाना प्रभारी राजीव रंजन ने बताया कि पुलिस इस बात की जांच में जुट गई है कि बदमाशों का क्या मकसद था। उन्होंने किसे डराने के लिए हवाई फायरिंग की है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

इसे भी पढ़ें-न्यूसीताराम डेरा में एक एंबुलेंस ड्राइवर ने खाना बनाने से इंकार करने पर अपनी पत्नी को मारपीट कर कर दिया जख्मी, एमजीएम अस्पताल में चल रहा है इलाज

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत