Home > Crime > उलीडीह सुभाष कॉलोनी के रहने वाले अमरनाथ सिंह की मौत के बाद हिरासत में ली गई पत्नी को रांची रिनपास भेजेगी पुलिस

उलीडीह सुभाष कॉलोनी के रहने वाले अमरनाथ सिंह की मौत के बाद हिरासत में ली गई पत्नी को रांची रिनपास भेजेगी पुलिस

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर: उलीडीह थाना क्षेत्र के सुभाष कॉलोनी के रहने वाले अमरनाथ सिंह की मौत के बाद हिरासत में ली गई उसकी पत्नी मीरा सिंह को पुलिस रांची के रिन पास भेजने की तैयारी में है। मीरा सिंह मानसिक रूप से विक्षिप्त बताई जाती है। मीरा सिंह अपने घर से दो झोले लेकर आई थी। यह झोला लेकर पुलिस थाना परिसर में भी मीरा डालती रही थी। वह इधर उधर की बात करती है। मीरा के बेटे और बेटी भी जमशेदपुर आए थे। पुलिस ने उनसे पूछताछ की। दोनों ने मीरा को अपने साथ ले जाने से इंकार कर दिया है। इसके बाद, पुलिस मीरा को रांची के रिन पास भेजने की तैयारी में जुटी हुई है। मीरा सिंह का एमजीएम अस्पताल में मेडिकल कराया गया है। डॉक्टरों की रिपोर्ट आने के बाद पुलिस मीरा को रिनपास भेज देगी। सोमवार को सिटी एसपी के विजय शंकर ने बताया कि अमरनाथ सिंह के बेटे ओम अमृत सिंह के आवेदन पर पुलिस ने अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि 10 मार्च को उलीडीह के सुभाष कॉलोनी में अमरनाथ सिंह का शव घर में पाया गया था। उनके बेटे ने पुलिस को फोन कर इसकी सूचना दी थी। पुलिस पहुंची थी तो काफी मशक्कत के बाद मीरा सिंह को हिरासत में लेकर थाने आई थी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। अमरनाथ सिंह का शव काफी खराब हालत में था। लगा था कि उनकी मौत कई दिन पहले हुई है। लेकिन, मीरा सिंह ने इस संबंध में किसी को जानकारी नहीं दी और वह घर में ही शव को रखकर रहती थी।
इसे भी पढ़ें- पटमदा में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, एक आरोपी गिरफ्तार दो फरार

You may also like
Jamshedpur Crime : साकची की महिला देबिका दास से 30 लाख रुपए ठग कर पति पर हो गया फरार +VDO
Jamshedpur Good Friday : बिष्टुपुर व गोलमुरी चर्च में हुई प्रार्थना +VDO
Buldozer Action : आदिवासियों ने उलीडीह व बिरसानगर से हटाया अतिक्रमण, बिरसानगर में गरजा बुल्डोजर+ VDO
Ranchi Wine Smuggling : रेलवे स्टेशन पर पकड़ा गया शराब तस्कर
Ranchi Wine Smuggling: रांची रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने अवैध शराब के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार

Leave a Reply

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!