Home > Crime > टाटा स्टील के सीआरएम प्लांट में 24 फरवरी को घायल दो ठेका कर्मियों में से एक की मौत

टाटा स्टील के सीआरएम प्लांट में 24 फरवरी को घायल दो ठेका कर्मियों में से एक की मौत

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : टाटा स्टील के सीआरएम प्लांट में 24 फरवरी को हुए हादसे में दो ठेका कर्मी घायल हो गए थे। इनको टीएमएच में भर्ती कराया गया था। इनमें से एक ठेका कर्मी प्रदीप मंडल ने दम तोड़ दिया है। जबकि, दूसरा ठेका कर्मी राकेश घोष का इलाज चल रहा है। प्रदीप के शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। इस घटना में राकेश घोष 50% जल गया था। बताते हैं कि 24 फरवरी को सीआरएम के यूटिलिटी इंसीनरेटर में ठेका कंपनी द्वारा गैस ऑब्जर्वेशन एंड प्रोसेसिंग सर्विस का काम चल रहा था। तभी चिंगारी निकली और प्रदीप मंडल आग की चपेट में आ गया। राकेश ने आग बुझाने की कोशिश की। लेकिन वह भी झुलस गया था। घटना की सूचना कंट्रोल रूम को दी गई। इसके बाद दोनों को इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया गया था। जहां देर रात प्रदीप की मौत हो गई।
इसे भी पढ़ें –उलीडीह थाना क्षेत्र के पुरानी उलीडीह बस्ती की रहने वाली पेट्रोल पंप कर्मी युवती ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply