Home > Crime > गोलमुरी थाना क्षेत्र के गाढाबासा से पुलिस ने बरामद किया पिस्टल व कारतूस, दो लोग गिरफ्तार+ वीडियो

गोलमुरी थाना क्षेत्र के गाढाबासा से पुलिस ने बरामद किया पिस्टल व कारतूस, दो लोग गिरफ्तार+ वीडियो

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : गोलमुरी थाना क्षेत्र के गाढ़ाबासा से पुलिस ने पिस्टल और कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने इस संबंध में 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में गाढाबासा का रहने वाला विशाल जयसवाल और रघुनाथ जयसवाल है। यह गिरफ्तारी रविवार को की गई है। सिटी एसपी के विजय शंकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताया कि गाढाबासा के नींबूलाल बागान में आशीष जायसवाल के घर से अवैध हथियार होने की सूचना मिली थी। इस पर उसके घर पर छापामारी की गई। आशीष जयसवाल घटनास्थल से भागने में सफल रहा। उसने एक थैला बाहर फेंक दिया था। थैले में तीन देसी कट्टा और एक कारतूस बरामद हुआ। इसके बाद आशीष जयसवाल के घर की तलाशी ली गई। तो सूरज जयसवाल के घर से एक देसी पिस्टल और कारतूस बरामद हुआ। जब पुलिस छापामारी कर रही थी तो आशीष जयसवाल के बड़े भाई विशाल जयसवाल ने पुलिस को रोकने की कोशिश की। इस पर विशाल जयसवाल को गिरफ्तार किया गया। आशीष जयसवाल के ही घर में रह रहे एक अन्य व्यक्ति प्रभुनाथ जयसवाल और अंशु को पूछताछ के लिए थाने लाया गया।

सिटी एसपी के विजय शंकर

उसके मोबाइल से एक देशी पिस्टल लोड करने का वीडियो भी बरामद हुआ। इस पर उसे भी गिरफ्तार किया गया। प्रभु नाथ जायसवाल मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के हरपुर थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव का रहने वाला है। पुलिस फरार आरोपी आशीष जयसवाल की जांच में जुट गई है।
इसे भी पढ़ें-उलीडीह थाना क्षेत्र के पुरानी उलीडीह बस्ती की रहने वाली पेट्रोल पंप कर्मी युवती ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत

Leave a Reply