Home > Business > जुस्को ऑफिस के परिसर में हुई पेंशनर्स की बैठक, तैयार हुआ EPS 95 लागू कराने का खाका

जुस्को ऑफिस के परिसर में हुई पेंशनर्स की बैठक, तैयार हुआ EPS 95 लागू कराने का खाका

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : बिष्टुपुर स्थित जुस्को वर्कर्स यूनियन में पेंशनर्स की एक बैठक हुई। इस बैठक में eps-95 को लागू कराने का खाका तैयार किया गया। बैठक में मौजूद लोगों ने कहा कि हर हाल में eps-95 पेंशन योजना लागू करानी होगी। बैठक में जुस्को वर्कर्स यूनियन के रघुनाथ पांडे मौजूद थे। उन्होंने कहा कि 15 मार्च को सुबह 11:00 बजे पेंशनर्स रास्ता रोको आंदोलन करेंगे। उन्होंने बताया कि देश में 70 लाख वृद्ध लोगों को ईपीएस पेंशनर्स सड़क पर उतरने जा रहे हैं। यह रास्ता रोको आंदोलन ऐतिहासिक होगा। सार्वजनिक, औद्योगिक, सरकारी और निजी क्षेत्रों से रिटायर्ड कर्मचारी जिन्होंने अपने सेवाकाल के दौरान पेंशन फंड में अंशदान किया है और अपना खून पसीना बहा कर देश को समृद्ध किया है उनको 1171 रुपए प्रतिमाह पेंशन दी जा रही है। वह अभाव की जिंदगी जी रहे हैं। इसलिए मांग की जा रही है कि सभी को कम से कम 7500 रुपए और महंगाई भत्ता पेंशन के तौर पर दी जाए।
इसे भी पढ़ें-कपाली ओपी के तमोलिया में बारी कॉलोनी के रहने वाले बेरोजगार युवक ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस + वीडियो

You may also like
Ranchi Market: छह भारतीय समुदायों की दुल्हनों के लिए ‘रिवाह बाए तनिष्क’ ने लॉन्च किया ‘वेडिंग सिग्नेचर्स’ कलेक्शन
Jamshedpur Electronics : क्रोमा में आईफोन 18 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू, 12 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस
प्रिंस खान के भाई बंटी का धनबाद में पैदल मार्च, पूछताछ में खुले गिरोह के नए राज+VDO
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप

Leave a Reply