Home > Jamshedpur > स्वयंसेवक शब्द हटाने के लिए होमगार्ड ऑके जवान फिर दिल्ली करेंगे कूच, आमबागान में बैठक कर बनाई रणनीति+ वीडियो

स्वयंसेवक शब्द हटाने के लिए होमगार्ड ऑके जवान फिर दिल्ली करेंगे कूच, आमबागान में बैठक कर बनाई रणनीति+ वीडियो

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : होमगार्ड के जवान होमगार्डों के साथ प्रयोग किए जाने वाले शब्द स्वयंसेवक को हटाने के लिए दिल्ली कूच करेंगे। इसके लिए रविवार को आम बागान मैदान में बैठक की गई। बैठक में यह रणनीति बनाई गई कि पूर्वी सिंहभूम जिले से अधिक से अधिक जवान दिल्ली पहुंचें। बैठक में होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के कोल्हान सचिव विनय कुमार सिंह भी पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि होमगार्डों के साथ स्वयंसेवक शब्द जुड़ा होने की वजह से उन्हें वेतन नहीं दिया जाता। सिर्फ भत्ता मिलता है। इसलिए वेतन की मांग से पहले स्वयंसेवक शब्द हटना जरूरी है। इसी के लिए वह लोग दिल्ली कूच कर रहे हैं। जल्द ही दिल्ली में धरना प्रदर्शन की तिथि तय कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पिछली बार होमगार्डों ने दिल्ली में जंतर मंतर में प्रदर्शन किया था। लेकिन, केंद्र सरकार ने उन्हें खाली हाथ लौटा दिया था। इसलिए दोबारा यह धरना प्रदर्शन करने का फैसला किया गया है।
इसे भी पढ़ें-सांसद विद्युत वरण महतो से बिष्टुपुर में मिला लायंस डिफेंस का प्रतिनिधिमंडल, जल्द मिलेगी एंबुलेंस

You may also like
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत
झारखंड में अगले साल अप्रैल-मई में पंचायत चुनाव की तैयारी, ओबीसी आरक्षण के लिए ट्रिपल टेस्ट जरूरी
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस

Leave a Reply